MP News: 25 अक्टूबर तक 4 MEMU ट्रेनें रद्द, 5 एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। बीना रेलवे यार्ड की रीमॉडलिंग के चलते कुछ मेमों और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। मध्य रेलवे के भोपाल मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बीना और रूठियाई के बीच चलने वाली चार MEMU ट्रेनें 25 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा पांच एक्सप्रेस ट्रेनों के रुट में भी बदलाव किया गया है।

25 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये 4 MEMU ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 61611 बीना-रूठियाई MEMU 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई-बीना MEMU 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 61625 बीना-रूठियाई MEMU 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 61626 रूठियाई-बीना MEMU 25 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

इन 5 एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले

  • गाड़ी संख्या 19053 बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 21 एवं 23 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 एवं 24 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या19167 अहमदाबाद-बनारस सिटी एक्सप्रेस 20, 22 एवं 24 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 19168 बनारस सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 20, 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी।

इन ट्रेनों में भी बदलाव

  1. बीना-दमोह पैसेंजर (51885): यह ट्रेन दिनांक 24 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मालखेड़ी स्टेशन से 18:10 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. दमोह-बीना पैसेंजर (51886): यह ट्रेन दिनांक 24 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मालखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। मालखेड़ी स्टेशन पर इसका निर्धारित आगमन समय 11:45 बजे रहेगा।
  3. बीना-ग्वालियर पैसेंजर (51883): यह ट्रेन दिनांक 24 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मालखेड़ी स्टेशन से 12:20 बजे प्रारंभ होगी।
  4. नागदा-बीना एक्सप्रेस (19341): यह ट्रेन दिनांक 24 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर गुना स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  5. बीना-नागदा एक्सप्रेस (19342): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर गुना स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  6. ललितपुर-बीना मेमू (64618): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर आगासोद स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  7. बीना-ललितपुर मेमू (64617): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर आगासोद स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  8.  कटनी-बीना मेमू (11602): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  9. बीना-कटनी मेमू (11601): यह ट्रेन दिनांक 26 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर खुरई स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  10. कोटा-बीना मेमू (11603): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  11. बीना-कोटा मेमू (61634): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  12. कोटा-बीना मेमू (61633): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  13. बीना-कोटा मेमू (11604): यह ट्रेन दिनांक 26 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  14. भोपाल-बीना मेमू (61631): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  15. बीना-भोपाल मेमू (11606): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  16. भोपाल-बीना मेमू (11605): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  17. बीना-भोपाल मेमू (61632): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर मंडी बामोरा स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  18. बीना-कटनी मुड़वारा मेमू (61619): यह ट्रेन दिनांक 26 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से फ्लाईओवर मार्ग द्वारा 10:20 बजे प्रारंभ होगी।
  19. कटनी मुड़वारा-बीना मेमू (61620): यह ट्रेन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन तक विस्तारित रहेगी। महादेवखेड़ी स्टेशन पर इसका निर्धारित आगमन समय 00:50 बजे रहेगा।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close