SBI ने जारी किया अलर्ट, 3 अक्टूबर को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में रुकावट, जान लें समय


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। 2 अक्टूबर को आईएमपीएस और 3 अक्टूबर को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस कुछ समय के लिए नहीं मिलेगी। यह कदम बैंक ने शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में अपडेट्स किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के बेहतर सेवाएं सुनिश्चित हो सके।
बैंक ने रखरखाव कार्य की जानकारी सोशल मीडिया X पर दो अलग-अलग पोस्ट के जरिए दी है। एसबीआई ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। एसबीआई ने यह भी कहा है कि बताए गए समय से पहले सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। निर्धारित समय के बाद सर्विस सामान्य तौर पर उपलब्ध हो जाएगी, अन्य किसी सर्विस पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा।
2 अक्टूबर को कब बंद रहेगी IMPS सर्विस?
2 अक्टूबर को 12:30 AM से 1:00 AM तक पूरे 30 मिनट IMPS इनवार्ड और आउटवार्ड सर्विस रखरखाव कार्य के कारण बाधित रहेगी। बैंक ने इस दौरान ग्राहकों को यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस चैनल का इस्तेमाल जरूरी ट्रांजैक्शन के लिए करने की सलाह दी है। निर्धारित समय के बाद सेवा पहले की तरह चालू हो जाएगी। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य किसी भी सेवा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
कब नहीं मिलेगी यूपीआई सर्विस?
बैंक के मुताबिक शेड्यूल मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण यूपीआई सर्विस 3 अक्टूबर 12:15 AM से लेकर 1:00 AM तक एसबीआई की यूपीआई सर्विस अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान बैंक ने ग्राहकों को यूपीआई लाइट सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिए ग्राहक बिना किसी बिना पिन एक बार में 1,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वॉलेट बैलेंस की मैक्सिमम लिमिट 5 हजार रुपये है।डेली ट्रांजैक्शन लिमिट 10 हजार रुपये है।
Due to scheduled maintenance activity, IMPS inward and outward services will not be available from 00:30 Hrs to 01:00 Hrs IST, on 02.10.2026. Meanwhile, Customers may use our UPI, NEFT & RTGS Channels. We regret the inconvenience caused and thank you for your patience.
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) October 1, 2026
Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 00:15 hrs to 01:00 hrs on 03.10.2026 (IST). The activity may, however, be completed early. Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service. We regret the…
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) October 1, 2026











