सार्वजनिक जगहों पर उत्पात मचाने वालों पर शिवपुरी पुलिस की सख्ती, 7 को भेजा जेल

शिवपुरी में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है। शहर भर में सभी गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अलग-अलग स्थान पर की गए कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन सभी को पकड़ा है। पकड़ने के बाद इन सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के करवाई जा रही रहने वाली है।

शिवपुरी पुलिस की सख्ती

शिवपुरी में चल रही इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली ने बताया कि सार्वजनिक  स्थान पर शांति बनी रहे इसके लिए लगातार गश्त की जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से जब सूचना मिल रही है कि लोग उत्पात मचाने या शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है। आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।

इन इलाकों में की गई कार्रवाई

कोतवाली थाना पुलिस की टीम की ओर से रेलवे स्टेशन, पानी की टंकी और फतेहपुर चौराहा के पास ये कार्रवाई की गई। यहां पर कुछ लोगों के उत्पात करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 45 वर्षीय कलाम आजाद, 42 वर्षीय चांद मोहम्मद, 43 वर्षीय इनामुल, 41 वर्षीय जाहिदुल हक, 28 वर्षीय अर्शद एसके, 31 वर्षीय कपिल राठौर और 40 वर्षीय एमडी फिरोज एसके को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चांद मोहम्मद, कलाम आजाद, एमडी फिरोज एसके, अर्शद एसके और जाहीदुल हक समस्तपुर, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वहीं कपिल राठौर शिवपुरी के ही फतेहपुर का रहने वाला है।

इन धाराओं में की गई कार्रवाई

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में सभी सात लोगों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र में इनके व्यवहार के कारण लोगों में भय का वातावरण बन रहा था। यही वजह रही कि इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close