कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे संत, दो घंटे तक चली नारेबाजी, अधिकारियों की समझाइश के बाद हटे


उज्जैन कलेक्ट्रेट के बाहर साधु संतो का धरना देखने को मिला। कंप्यूटर बाबा यानी नामदेव दास त्यागी के साथ धरने पर बैठे संत पुष्पवर्षा कु अनुमति ना मिलने की वजह से यहां एकत्रित हुए थे। सभी ने यहां जमकर नारेबाजी की।
धरना दे रहे संतों का कहना था कि वो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करना चाहते हैं। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है। कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने साधु संतों से बातचीत कर धरना खत्म करवाया। इस दौरान पुष्पवर्षा की परमिशन भी दे दी गई।











