पाकिस्तान का खिलाड़ी देगा बैल की कुर्बानी, शेयर किया Video

पाकिस्तान का खिलाड़ी देगा बैल की कुर्बानी, शेयर किया Video

पाकिस्तान के टेस्ट उप-कप्तान सऊद शकील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक बैल की खरीदारी कर रहे हैं. सऊद शकील इस बैल की कुर्बानी देने वाले हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बैलों की मंडी में गए और उन्होंने वहां बैल की खरीदारी की. इसके बाद एक पिकअप वैन में उस बैल को सऊद शकील के घर ले जाया गया. सऊद शकील ने ये बैल ईद उल अधा के मौके पर कुर्बानी देने के लिए खरीदा है. ईद उल अधा 27 मई को होनी है.

पाकिस्तान के खिलाड़ी देते हैं जानवरों की कुर्बानी

बता दें पाकिस्तान के खिलाड़ी इस मौके पर जानवरों की कुर्बानी देते रहे हैं. सफराज खान, शाहिद अफरीदी का हर साल ऐसा वीडियो आता है जिसमें वो बैलों की खरीदारी करते हैं और फिर उसकी कुर्बानी भी देते हैं. हारिस रऊफ का कुछ साल पहले एक वीडियो आया था जिसमें वो खुद बैल को काट रहे थे. इस साल भी इन खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना तय ही समझिए.

सऊद शकील बुरी तरह फेल

बता दें सऊद शकील हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलते हुए नजर आए. ये खिलाड़ी क्वेटा टीम के कप्तान थे और उनकी टीम का प्रदर्शन बुरी तरह फेल साबित हुए. सऊद शकील ने खुद बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. इस खिलाड़ी ने 10 मैचों में महज 28 की औसत से 280 रन ही बनाए. इस खिलाड़ी ने 2 अर्धशतक जमाए. क्वेटा ग्लैडिएटर्स पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही. इस टीम ने 10 में से 3 ही मैच जीते, 7 मैचों में इसे हार मिली. क्वेटा की टीम अंक तालिका में 7वें नंबर पर रही. सबसे आखिरी स्थान पर रावलपिंडीज टीम रही.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close