शादी का किया वादा, फिर धोखा… मोहम्मद शमी के भाई पर सनसनीखेज आरोप

शादी का किया वादा, फिर धोखा… मोहम्मद शमी के भाई पर सनसनीखेज आरोप

Mohammed Shami brother Mohammed Kaif: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. शमी की शादी 2014 में हसीन जहां से हुई थी. लेकिन 2018 में हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इस घटना ने शमी के करियर पर भी असर डाला और वो मानसिक तनाव से गुजरे थे. अब उनके छोटे भाई पर भी एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

मोहम्मद शमी के भाई पर सनसनीखेज आरोप

क्रिकेट जगत में एक नया विवाद सामने आया है. मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने संबंध तोड़ने और धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि दोनों के बीच शुरुआत में दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी, लेकिन शादी की बात आने पर कैफ ने दूरी बना ली और तरह-तरह के बहाने बनाने शुरू कर दिए.

मोहम्मद कैफ पर आरोप लगाने वाली महिला है नाम महविश है. उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. इसके बाद इंस्टाग्राम पर चैटिंग शुरू हुई और दोस्ती रिश्ते में बदल गई. महविश शादी करना चाहती थी, लेकिन जब उसने क्लियरिटी मांगी तो कैफ ने समय मांग लिया और पीछे हट गए. महविश ने ये भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर शमी के बड़े भाई से भी बात की, लेकिन बाद में उन्होंने भी फोन उठाना बंद कर दिया.

कौन हैं मोहम्मद कैफ?

मोहम्मद कैफ का जन्म 10 दिसंबर 1996 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हुआ था. वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल टीम की ओर से खेलते हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गेंदबाज कैफ ने अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 14 मैच, लिस्ट ए में 9 और टी20 में 1 मैच खेला है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 43 विकेट दर्ज हैं. वहीं, लिस्ट ए में वह 12 विकेट हासिल कर चुके हैं. लेकिन उन्हें अभी तक आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com