कशिश कपूर के घर से चोरी हुए ₹4.5 लाख कैश, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट ने इस शख्स के खिलाफ कराई FIR

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस कशिश कपूर के घर में चोरी हो गई है। एक्ट्रेस की अलमारी से ₹4.5 लाख रुपये कैश गायब हो गया है और उन्होंने अपने घर में काम करने वाले सचिन कुमार चौधरी पर चोरी का आरोप लगाया है। कशिश कपूर ने इस मामले में अंबोली पुलिस में FIR दर्ज कराई है। कशिश के घर में काम करने वाले सचिन के खिलाफ पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

घर में 5 महीने से काम कर रहा था सचिन

 

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक एक्ट्रेस बिहार के पूर्णिया से हैं और अभी अंधेरी वेस्ट के आजाद नगर में वीरा देसाई रोड पर स्थित न्यू अम्बीवली सोसायटी में रहती हैं। बिग बॉस और एमटीवी स्पलिट्सविला जैसे शोज में काम कर चुकीं कशिश के घर में सचिन कुमार चौधरी नाम का शख्स पिछले 5 महीने से काम कर रहा था। हर रोज वह सुबह 11.30 बजे काम पर आता था और 1 बजे तक काम निपटाकर चला जाता था।

अलमारी देखी तो गायब थे 4.5 लाख

 

कशिश कपूर की शिकायत के मुताबिक उन्होंने घर की अलमारी के ड्रॉअर में कुछ कैश रखा हुआ था। एक्ट्रेस ने जब 6 जुलाई को उन्होंने चेक किया तो इसमें 7 लाख रुपये थे लेकिन जब 9 जुलाई को अपनी मां को घर पर पैसे भेजने के लिए चेक किया तो पता चला कि वहां सिर्फ 2.5 लाख रुपये हैं। बाकी के 4.5 लाख रुपये गायब थे। एक्ट्रेस ने पूरी अलमारी देखी लेकिन उन्हें पैसे कहीं नहीं मिले। जब इस बारे में कशिश ने अपने घर में काम करने वाले सचिन से सवाल किया तो वह बुरी तरह डर गया। एक्ट्रेस सचिन की जेबों की तलाशी लेनी चाही, लेकिन उसने इसकी इजाजत नहीं दी।

फेंक कर चला गया 50 हजार रुपये

 

कशिश कपूर ने बताया कि बाद में उसने 50 हजार रुपये निकाले और उसके घर में फेंक कर वहां से चला गया। जब सचिन को अहसास हुआ कि उनके घर में हुई चोरी असल में सचिन कुमार ने की है तो एक्ट्रेस ने अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस सचिन चौधरी की तलाश कर रही है। कशिश एक मॉडल-एक्ट्रेस हैं और कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस 18 में उनकी एंट्री बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुई थी। बिग बॉस हाउस में उनकी एंट्री के साथ ही काफी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close