₹9 लाख से कम की इस SUV पर पूरे देश ने लुटाया प्यार; पंच, नेक्सन, फ्रोंक्स भी छूटे पीछे, बिक्री में रही सबसे आगे

भारतीय ग्राहकों के बीच कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2025 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि मारुति सुजुकी ब्रेजा को बीते महीने कुल 14,507 नए ग्राहक मिले। इस दौरान मारुति सुजुकी ब्रेजा की बिक्री में सालाना आधार पर 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2024 में यह आंकड़ा 13,172 यूनिट था। इसके अलावा, मारुति सुजुकी ब्रेजा बीते महीने हुंडई क्रेटा और मारुति डिजायर के बाद देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ब्रेजा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

दमदार इंजन से लैस है ब्रेजा

अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति सुजुकी ब्रेजा में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 101bhp की अधिकतम पावर और 136Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा, मारुति ब्रेजा में पावरट्रेन के तौर पर सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। सीएनजी पावरट्रेन मे 88bhp की अधिकतम पावर और 121.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है। कार का सीएनजी पावरट्रेन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर मारुति सुजुकी ब्रेजा में ग्राहकों को 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर साउंडबॉक्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइट, वायरलेस फोन चार्जर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है। मार्केट में मारुति सुजुकी ब्रेजा का मुकाबला किया सोनेट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3X0 जैसी एसयूवी से होता है। मारुति ब्रेजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 14.14 लाख रुपये तक जाती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com