0, 1, 1, 0, 5, 0…23 गेंदों में दिल्ली की बैटिंग तबाह, भुवनेश्वर कुमार-जॉश हेजलवुड का कहर

0, 1, 1, 0, 5, 0…23 गेंदों में दिल्ली की बैटिंग तबाह, भुवनेश्वर कुमार-जॉश हेजलवुड का कहर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जिस मैदान पर 264 रन बनाए थे, अगले ही मैच में उसी मैदान पर इस टीम की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने कहर बरपा दिया. इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर महज 8 रन पर दिल्ली के 6 विकेट गिरा दिए. सिर्फ 23 गेंदों में दिल्ली ने केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिज्वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और युवा बल्लेबाज साहिल परख को खो दिया. आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार ऐसा दिन देखा.

दिल्ली कैपिटल्स का बुरा हाल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. कप्तान पाटीदार ने पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार को दिया और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर ओपनर साहिल परख को निपटा दिया. इसके बाद दिल्ली को सबसे बड़ा झटका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर लगा. तेज गेंदबाज हेजलवुड ने केएल राहुल को गजब बाउंसर पर आउट कर दिया. वो एक ही रन बना सके. इसके बाद समीर रिज्वी को तो हेजलवुड ने पहली ही गेंद पर निपटा दिया. दिल्ली ने सोचा कि ट्रिस्टन स्टब्स टीम को संभालेंगे लेकिन ये खिलाड़ी एक चौका लगाकर तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गया. उनका शिकार भुवनेश्वर कुमार ने किया. कप्तान अक्षर पटेल भी सिर्फ 3 गेंद विकेट पर टिक सके. उन्हें भुवी ने जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कर दिया. अक्षर पटेल भी खाता नहीं खोल पाए. अक्षर के जाने के बाद नीतीश राणा को जॉश हेजलवुड ने 1 रन पर निपटा दिया और इस तरह देखते ही देखते दिल्ली ने 6 विकेट खो दिए.

दिल्ली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में आईपीएल इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दिल्ली की टीम पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई. दिल्ली ने पावरप्ले में महज 13 रन बनाए और उसने 6 विकेट गंवाए. पहली बार ऐसा हुआ है जब पावरप्ले में किसी टीम ने इतने कम रन बनाए और उसके पांच से ज्यादा विकेट भी गिर गए. दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2026 में शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन ये टीम पिछले पांच में से चार मैच हार चुकी है. अब इस सीजन ये टीम पावरप्ले में जगह बना पाएगी ऐसा होता दिख नहीं रहा है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com