1000 खिलाड़ी, 350 कोच और हाई सिक्योरिटी… पंजाब में नेशनल स्कूल गेम्स का आगाज, 3100 खेल मैदान बनाने का ऐलान

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स की औपचारिक शुरुआत की, जिससे एक बड़े नेशनल स्पोर्टिंग इवेंट का आगाज हो गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में जल्द ही 3,100 खेल के मैदान बनाए जाएंगे क्योंकि पंजाब सरकार राज्य में स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा दे रही है. 6 जनवरी से 11 जनवरी तक होने वाले इन गेम्स में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और विद्या भारती स्कूलों की टीमों के साथ हिस्सा ले रहे हैं.

नेशनल स्कूल गेम्स में देशभर के खिलाड़ी

खेलो के आयोजन को लेकर पंजाब और होस्ट शहर लुधियाना के लिए गर्व की बात बताते हुए, हरजोत सिंह बैंस ने कहा, यह पंजाब और लुधियाना के लिए बहुत गौरव की बात है कि 69वें नेशनल स्कूल गेम्स यहां आयोजित कराए जा रहे हैं. पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 1,000 खिलाड़ी और 350 से ज्यादा कोच आए हैं.

close