12 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: गिरिराज सिंह बोले- युवराज ने गरीबी देखी, मोदी ने गरीबी जी है

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को रायपुर में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में कहा कि कांग्रेस अपने छह दशक के शासन में गरीबी खत्म नहीं कर सकी, जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियां बताने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए: गिरिराज

गिरिराज सिंह ने कहा, “25 करोड़ लोगों को मोदी सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। कांग्रेस के दौर में ‘इंदिरा जी को लाएंगे, आधी रोटी खाएंगे, गरीबी को मिटाएंगे’ जैसे नारे लगाए जाते थे, लेकिन गरीबी खत्म नहीं हुई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com