42 मैच के बाद IPL 2026 में आया नया खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी का है खास दोस्त

42 मैच के बाद IPL 2026 में आया नया खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी का है खास दोस्त

RS Ambrish: Sunrisers Hyderabad ने आईपीएल 2026 के बीच एक नए खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है. इस खिलाड़ी का नाम आरएस अंबरीश है जो कि शिवम मावी की जगह सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़े हैं. आरएस अंबरिश ऑलराउंडर हैं और वो दाएं हाथ के मीडियम पेसर और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.आरएस अंबरीश अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे. उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से दिल जीता था. इस खिलाड़ी ने 7 मैचों में 11 विकेट झटके थे. इसी वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था.

आरएस अंबरीश को मिला मौका

आरएस अंबरीश तमिलनाडु के रहने वाले हैं. उन्होंने पिछले साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने फर्स्ट क्लास में दो ही मैच खेले हैं. उन्होंने इसमें 43 रन बनाए और 2 विकेट लिए. दिलचस्प बात ये है कि अंबरीश ने अबतक कोई टी20 मैच नहीं खेला है. अगर उन्हें आईपीएल में मौका मिलता है तो वो उनका डेब्यू टी20 मैच होगा. आरएस अंबरीश इसलिए सनराइजर्स की टीम में आए हैं क्योंकि उन्होंने शिवम मावी को चोट लग गई थी. उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई थी. अब उनकी जगह 30 लाख के बेस प्राइस पर अंबरीश टीम में आए हैं.

अंबरीश के पिता रहे हैं क्रिकेटर

आरएस अंबरीश के पिता भी क्रिकेटर थे. उनके पिता का नाम आर सुकुमार है जो कि तमिलनाडु अंडर 19 टीम के कप्तान थे. अब वो तमिलनाडु में कोचिंग देते हैं और अपने बेटे आरएस अंबरीश के कोच भी वही हैं. उनकी देखरेख में ही अंबरीश एक बेहतरीन ऑलराउंडर बने हैं. बता दें ये खिलाड़ी कूच बेहार ट्रॉफी में तमिलनाडु की कप्तानी भी कर चुका है. अंबरीश की कप्तानी में तमिलनाडु 33 साल बाद कूच बेहार ट्रॉफी जीता था. अंबरीश के आइडल खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं. वो उन्हीं की तरह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. इस खिलाड़ी की तुलना हार्दिक पंड्या से भी होती है. माना जाता है कि भविष्य में उन्हीं की तरह बेहतरीन ऑलराउंडर बनने का दम रखते हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close