बिहार: औरंगाबाद में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में 62 गिरफ्तार…

औरंगाबाद: जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया. इस क्रम में रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई.
आपको बता दें कार्रवाई में कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 17 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट में 1, हत्या प्रयास में 3, मद्यनिषेध अधिनियम के तहत 12 तथा अन्य मामलों में 46 लोगों की गिरफ्तारी की गई. 236.60 लीटर देसी शराब एवं 2 बाइक बरामद किया गया है. इसके अलावा 12 वारंट का निष्पादन भी किया गया. वाहन जांच अभियान के तहत 1356 वाहनों की जांच की गई जिसमें 133500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई.
पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराध और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जन-सुरक्षा, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के संकल्प के साथ पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से जिले को सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है.