भारत में धड़ल्ले से बिक रही इस ई-कार की खुली पोल! फुल चार्ज पर बस इतना ही दौड़ी; कंपनी का दावा- 656km रेंज

महिंद्रा की ऑल न्यू BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में हिट हो चुकी हैं। इन दोनों इलेक्ट्रिक मॉडल की दम पर कंपनी ने इस सेगमेंट में अपनी पहचान बना ली है। वो टाटा मोटर्स और MG मोटर्स के बाद तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। XEV 9e की एक्स-शोरूम कीमतें 21.90 लाख से 31.25 लाख रुपए है। यह दो बैटरी ऑप्शन में आती है, जिसमें एक 59kWh यूनिट और दूसरा 79kWh यूनिट है। ये 400V से 465V आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करती है। ऐसे में अब ऑटोकार इंडिया ने इसके 79kWh बैटरी पैक वर्जन का रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट किया है। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
सबसे पहले बात करतें हैं इस इलेक्ट्रिक SUV के पावर की तो महिंद्रा ने XEV 9e में 286hp का पावर और 380Nm की मैक्सिमम टॉर्क जनेरट करने वाली मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 656km है। ये 170kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 11.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है। ये 0-100kph की स्पीड 6.8 सेकेंड में पकड़ लेती है।
महिंद्रा XEV 9e रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट
महिंद्रा XEV 9e का 79kWh बैटरी पैक भारतीय MIDC साइकिल पर 656km और WLTP साइकिल पर 533km की रेंज का दावा करता है। जबकि महिंद्रा का कहना है कि यह 500km से ज्यादा की रियल रेंज दे सकती है। ऐसे में रेंज टेस्ट के दौरान इस बैटरी पैक को 100% तक चार्ज किया करके ‘रेंज’ ड्राइव मोड में चलाया गया। सिटी में रीजनरेटिव ब्रेकिंग को लेवल 3 पर सेट करने के साथ, XEV 9e ने 5.38km/kWh का माइलेज दिया, जो रियल वर्ल्ड में 425km की रेंज के बराबर है। इसकी रेंज में शहरी कंडीशन का भी अहम रोल रहा।
दूसरी तरफ, हाईवे लूप पर इस इलेक्ट्रिक SUV को रेंज मोड में चलाया गया, लेकिन रीजन को लेवल 1 पर सेट किया गया ताकि यह ज्यादा स्पीड से चल सके। ऐसे में इसने 6.18 किमी/किलोवाट घंटा की दक्षता हासिल की, जिससे इसकी हाईवे पर रियल रेंज राजमार्ग 488Km हो गई। कम्बाइंट तौर पर XEV 9e 79kWh वर्जन की इफिसियंसी 5.78 किमी/किलोवाट घंटा रही। यानी इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 456Km रही। यानी ये MIDC रेंज 656km की तुलना में 200Km कम दौड़ी।
महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XEV 9e के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 10m है। इसके टायर्स का साइज 245/55 R19 (245/50 R20) है। इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया है। इसमें एक अन्य बैटरी पैक 59kWh मिलता है। इसमें 231hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। ये 140kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 8.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 6 घंटे में चार्ज हो जाती है।






