मौका! जुलाई में करीब ₹300000 तक सस्ती मिल रही ये धांसू SUV; जानिए कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, जीप अपनी धांसू एसयूवी कंपास पर जुलाई, 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान जीप कंपास (Jeep Compass) खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 2.95 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, एसयूवी में में वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे एडजस्टेबल पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, डु्ल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
एसयूवी में 6-एयरबैग की सेफ्टी
दूसरी ओर सेफ्टी के लिए एसूयवी में कुल 6-एयरबैग दिए हैं। इसके साथ, इसमें 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें ADAS के सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। मार्केट में इसका मुकाबला हुंडई टक्सन, टाटा हैरियर, फॉक्सवैगन टिगुआन और सिट्रोन C5 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।
दमदार है एसयूवी का इंजन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो जीप कम्पास में 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 170bhp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय मार्केट में जीप कंपास की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये से 32.41 लाख रुपये तक जाती है।






