टाटा का यह शेयर हुआ धड़ाम, 3500 रुपये से नीचे आया दाम, एक्सपर्ट बोले- 17% तक आ सकती है तेजी

टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर मंगलवार को धड़ाम हो गए हैं। टाइटन कंपनी (Titan) के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक टूटकर 3457.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेज गिरावट पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद आई है। टाइटन ने अपने बिजनेस अपडेट में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने कंज्यूमर बिजनेस में सालाना आधार पर 20 पर्सेंट की ग्रोथ की बात कही है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर रेखा झुनझुनवाला का बड़ा दांव है। टाइटन के शेयरों में तेज गिरावट के बाद भी ब्रोकरेज हाउस कंपनी के शेयरों पर पॉजिटिव बने हुए हैं।

टाइटन के शेयरों में आ सकता है 17% तक उछाल

ब्रोकरेज हाउसेज का कहना है कि टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों में 17 पर्सेंट तक का उछाल आ सकता है। ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए (CLSA) ने टाइटन के शेयरों को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 4326 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने टाइटन के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग के साथ 3876 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने टाइटन के शेयरों को न्यूट्रल रेटिंग दी है और 3800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

घरेलू ज्वैलरी बिजनेस में 18% की ग्रोथ

पहली तिमाही में टाइटन का घरेलू ज्वैलरी बिजनेस सालाना आधार पर 18 पर्सेंट बढ़ा है। हालांकि, इस तिमाही के दौरान सोने की अस्थिर कीमतों ने कंज्यूमर सेंटीमेंट पर असर डाला। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 10 नए स्टोर्स खोले और इसका रिटेल नेटवर्क बढ़कर 3,322 आउटलेट्स का हो गया। घड़ियों के घरेलू बिजनेस में सालाना आधार पर 23 पर्सेंट की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। वहीं, डोमेस्टिक आईकेयर बिजनेस में सालाना 12 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की गई।

रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 4.5 करोड़ से ज्यादा शेयर

टाइटन, दिग्गज निवेशक र राकेश झुनझुनवाला का फेवरिट स्टॉक रहा है। राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया है। राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 45,793,470 शेयर हैं। टाइटन में रेखा झुनझुनवाला की 5.15 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा मार्च 2025 तिमाही तक का है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की भी टाइटन में 2.34 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close