‘कोई इंसान गुस्से वाला…’, एल्विश यादव के साथ काम करने को लेकर क्या बोलीं रीम शेख?

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो के हर बीतते एपिसोड के साथ शो में कॉमेडी का तड़का बढ़ता ही जा रहा है। शो में रीम शेख की एल्विश यादव के साथ नोकझोक लोगों को खूब पसंद आती है। एल्विश यादव के बारे में बात करते हुए रीम शेख ने कहा कि वो एक बहुत ही पॉजिटिव इंसान हैं। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा है। इसी के साथ रीम ने कहा कि शो ही ऐसा है कि अगर कोई इंसान ऐसे गुस्से वाला आए भी तो वो खुद हंसी-मजाक वाला बन जाएगा।
एल्विश के बारे में क्या बोलीं रीम
हिंदी रश के साथ खास बातचीत में रीम शेख से पूछा गया कि एल्विश यादव के साथ काम करने का क्या अनुभव है? एल्विश के बारे में बात करते हुए रीम शेख ने कहा कि वो बहुत अच्छे इंसान हैं। वो मजाकिया हैं। रीम ने कहा, “खाना तो मुझे नहीं लगता बनाना सीखा भी उन्होंने पूरे सीजन में, लेकिन काम करने के लिए वो एक बहुत बढ़िया शख्स हैं। ग्रेट एनर्जी, पॉजिटिव एनर्जी।”
लाफ्टर शेफ सीजन 1 के लोगों के बारे में क्या बोलीं रीम
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रीम शेख ने कहा, “और हम लोग, लाफ्टर शेफ सीजन 1 के जो लोग रहे हैं, हम सबकी एनर्जी ही ऐसी है कि अगर कोई इंसान ऐसे गुस्से वाला आए भी तो वो खुद हंसी-मजाक वाला बन जाएगा। क्योंकि हम सबकी एनर्जी वैसी है।”
शो करने से पहले डर रही थीं रीम
इसी बातचीत के दौरान रीम ने बताया कि जब वो शो का हिस्सा बनी थीं तो वो बहुत डरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि वो सोच रही थीं कि उनके साथ जो लोग भी शो में हैं वो बहुत पुराने और सीनियर हैं। इन लोगों के साथ वो कैसे काम करेंगी। रीम ने कहा लेकिन उन्होंने सबके साथ बहुत कुछ सीखा है शो की वाइब ऐसी है कि अब वो उन्हीं लोगों के साथ बैठकर हंसी-मजाक करती हैं।











