461Km रेंज, 6 एयरबैग की सेफ्टी, 360 डिग्री कैमरा; इस इलेक्ट्रिक कार पर आया ₹1.29 लाख का डिस्काउंट

MG मोटर्स की जड़ें इलेक्ट्रिक फोर-व्हीकल सेगमेंट में तेजी से मजबूत हो रही है। ये सेगमेंट में नंबर-1 टाटा मोटर्स के बेहद करीब पहुंच चुकी है। पिछले लंबे समय से कंपनी ने नंबर-2 पोजीशन को होल्ड करके रखा है। उसकी इस सेल में विंडसर, कॉमेट और ZS ईवी का अहम रोल रहा है। ऐसे में कंपनी इस महीने यानी जुलाई में ZS EV पर धमाकेदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने कंपनी अपनी इस लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV पर 1.29 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख से 20.50 लाख रुपए तक है। चलिए इसके डिस्काउंट को वैरिएंट के हिसाब से देखते हैं।

MG ZS EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

एमजी मोटर्स ने इस इलेक्ट्रिक कार में 50.3kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी है, जो DC फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस इलेक्ट्रिक कार को 461Km तक दौड़ाया जा सकता है। इस SUV के इंटीरियर में 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, 7-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर, 10.1-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 100 से ज्यादा वॉइस रिक्गनिशन कमांड दी है। वॉइस की मदद से एसी, सनरूफ, नेविगेशन और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है।

इस इलेक्ट्रिक कार में ADAS 2 के साथ ट्रैफिक जाम असिस्ट, स्पीड असिस्ट सिस्टम, फॉर्वड कोलिजन वर्निंग, लेन फंक्शन और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। यानी ये अपने सेगमेंट की अब सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com