चावल खाने के शौकीन लोग जरूर ट्राई करें पाइनएप्पल फ्राइड राइस, बेहद टेस्टी है रेसिपी

चावल खाने के शौकीन लोग इसे कई तरह की सब्जी और ग्रेवी के साथ बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज जो चावल की थाई रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं वो ना सिर्फ बेहद टेस्टी है बल्कि यूनिक भी है। इस रेसिपी के साथ आपको किसी सब्जी या ग्रेवी की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां इस थाई डिश का नाम है पाइनएप्पल फ्राइड राइस। इस डिश को तैयार और सर्व करने के लिए पाइनएप्पल का यूज किया जाता है। इसका स्वाद एक बार चखने वाला इसका जायका लंबे समय तक याद रखता है। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं पाइनएप्पल फ्राइड राइस बनाने का टेस्टी और आसान तरीका।

पाइनएप्पल फ्राइड राइस बनाने के लिए सामग्री

-250 ग्राम चावल

-80 ग्राम प्याज

-अदरक के टुकड़े

-5 फ्रेश हल्दी

-2 कढ़ीपत्ता

-2 लेमनग्रास

-100 मिली. ककोनेट मिल्क

-स्वादानुसार नमक

-2 छोटे चम्मच हॉट करी पाउडर

-40 पाइनएप्पल के टुकड़े

-300 मिली. तेल

-पानी

-2 छोटे चम्मच हल्दी पाउडर

-1 टुकड़ा फ्रेश पाइनएप्पल

पाइनएप्पल राइस बनाने का तरीका

पाइनएप्पल राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल को आधा घंटा पहले भिगोकर रख दें। इसके बाद पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने पर पैन में प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब पैन में थाई अदरक, करी पाउडर, ताजी क्रश हल्दी, लेमनग्रास डालकर एक साथ पकाएं। इसके बाद पैन में भीगे हुए चावल, करी पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालकर कुछ देर भूनें। इसके बाद पैन में कोकोनेट मिल्क, पाइनएप्पल के टुकड़े और पानी डालकर ढककर धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद पाइनएप्पल को 2 हिस्सों में काट लें और एक हिस्से को बीच में से स्कूब की मदद से खाली कर लें। पाइनएप्पल के खाली हिस्से में चावल डालने के बाद इसे फॉइल से कवर करके कुछ देर और पकाएं। आपके पाइनएप्पल फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं, इन्हें ग्रिल पाइनएप्पल के टुकड़ों के साथ सर्व गरमा-गरम सर्व करें।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close