हूती के ठिकाने से बस इतनी दूर 500 मिलियन डॉलर में बन रहा ट्रंप का रिजोर्ट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेशक मिडिल ईस्ट में बिजी दिखाई दे रहे हैं, मगर उनकी यह व्यस्तता सिर्फ ईरान-इजराइल तक सीमित नहीं है.दरअसल मिडिल ईस्ट की सबसे महंगी तटीय रियल एस्टेट परियोजना से ट्रंप का नाम जोड़ा जा रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि यहां पर विला और रिजॉर्ट का निर्माण हो रहा है, इन्हें ट्रंप ब्रांडेड विला ओर ट्रंप रिजोर्ट ही कहा जा रहा है. जहां पर यह निर्माण हो रहा है उसका एयर डिस्टेंस हूती के ठिकानों से महज 1411 किमी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए अपने कई व्यापारिक हित अपने परिवार को सौंप दिए हैं, लेकिन आलोचक उन पर आरोप लगाते रहते हैं. न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक जो विला और रिजॉर्ट बन रहा है उन्हें आइडा नामक मेगा परियोजना के तहत बनाया जा रहा है. इसके तहत ओमान के यिती समुद्र तट के पास चट्टानों पर यह निर्माण हो रहा है. इसे देश के 2040 विजन के मुताबिक बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यटन उद्योग का विकास और विदेशी निवेश के माध्यम से तेल के अलावा देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाना है.











