Apollo टॉप टायर्स, परफॉरमेंस के साथ मिलेगी बेहतर माइलेज

Apollo/किसी भी वाहन में टायर्स का सबसे अहम् रोल होता है। खराब टायर्स ना सिर्फ गाड़ी की परफॉरमेंस खराब करते हैं बल्कि चलते-चलते फट जाने से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कहा जाता है कि रेगुलर टायर्स को चेक करते रहने रहना चाहिए। आजकल मार्केट में एडवांस्ड टायर्स आने लगे हैं।

रेडियल टायर्स अब पहले से बेहतर हो चुके हैं। ये स्ट्रोंग होने के साथ गाड़ी की बेहतर माइलेज में भी जान डाल देते हैं। अगर आप भी अपनी कार में ऐसे टायर्स की तलाश में हैं जिनकी लाइफ ज्यादा हो और परफॉरमेंस भी बेहतर हो यहां हम आपको कुछ बेस्ट टायर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

अपोलो के AMAZER 4G LIFE रेडियल टायर खास आरामदायक राइड और बढ़िया परफॉरमेंस के लिए डिजाइन किया गया है। यह Tubeless टायर हैं। इसमें बेहतर ग्रिप मिलती है और रोड पर चिपक कर चलते हैं । इसमें 6 लेयर का इस्तेमाल हुआ जिससे इसे मजबूती मिलती है।

टायर सॉफ्ट है और इस पर दिए पैटर्न से ग्रिप अच्छी मिलती है और खराब रास्तों पर बेहतर राइड कुलिटी भी मिलती है। बारिश के दिनों में भी असरदार ब्रेकिंग मिलती है।

अपोलो के AMAZER 4G LIFE रेडियल टायर आपको अगल-अलग साइज़ मिले जायेंगे। इस टायर को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे इसके पंचर होने की संभावना भी न के बराबर होती है।

45/80 R13 AMAZER 4G LIFE टायर की कीमत 3600 रुपये (एक टायर की कीमत) है। इस पर 2 साल की  वारंटी दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि ये टायर एक लाख किलोमीटर तक आराम से चलेगा। हैचबैक कार से लेकर सेडान कार के लिए टायर उपलब्ध हैं।

Ceat Tubeless Tyre

Ceat का Milaze X3 टायर भी एक अच्छा ऑप्शन है। Ceat के टायर पर 5 आल की वारंटी दी जा रहीं है । कंपनी का दावा है कि टायर एक लाख किलोमीटर तक आराम से चलेगा । खराब रास्तों के लिए इसके पेटर्न को डिजाइन किया गया है। टायर में सॉफ्ट रबर का उस्तेमाल किया गया है जो रोड पर बेहतर ग्रिप ऑफर करता है। अमेजन इंडिया पर इस टायर की कीमत 4700 (एक टायर की कीमत) है। इस टायर की ज्यादा कीमत थोड़ा निराश करती है, जिसकी वजह से वैल्यू फॉर मनी नहीं है।

JK Tyre Taximax Tubeless Car Tyre

जेके टायर का टैक्सीमैक्स  Tubeless टायर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस टायर पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि टायर बेहतर ग्रिप ऑफर करता है। साथ ही इसकी लाइफ भी ज्यादा है। इसकी लोड कैपेसिटी 475 किलोग्राम है। अमेजन इंडिया पर इस टायर की कीमत 4100 (एक टायर की कीमत) रुपये है। गीली सड़कों पर भी बेहतर ग्रिप और ब्रेकिंग मिलती है। सॉफ्ट रबर का इस्तेमल इस टायर में हुआ है।

टायर्स की ऐसे करें देखभाल

अगर आप बहुत कम गाड़ी चलाते हैं तो टायर्स के समय से पहले खराब के चांस अधिक बढ़ जाते हैं, इसलिए रेगुलर गाड़ी चलायें। टायर्स में सही हवा डलवायें। कम या ज्यादा हवा से टायर को काफी नुकसान होता है। हर 10 हजार किलोमीटर के बाद व्हील अलाइनमेंट बेहद जरूरी है, ध्यान ना देने पर टायर्स घसने लगते हैं और परफॉरमेंस भी खराब होने लगती है और सबसे जरूरी बात बिना वजह से खराब रास्तों पर गाड़ी ड्राइव ना करें, इससे टायर को नुकसान होता है

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com