125cc सेगमेंट में होंडा की नई CB125 Hornet…जाने अहम फीचर्स

होंडा ने यूथ को टारगेट करते हुए अपनी Honda CB125 Hornet से पर्दा उठाया है। फिलहाल बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। बाइक का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है और साथ ही इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया गया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला TVS Raider 125 से होगा।
यहां हम आपको इस बाइक की 5 बड़ी खूबियां बता रहे हैं और साथ ही यह भी जानते हैं कि आखिर कैसे यह बाइक 125cc सेगमेंट में अपनी जगह बना सकती है।
नई Honda CB125 Hornet पूरी तरह से एक स्पोर्टी बाइक है। इसके कलर और डिजाइन यूथ को लुभाने के लिए काफी हैं। इसके गोल्डन स्टाइल फ्रंट सस्पेंशन इसे प्रीमियम बाइक का लुक ऑफर करते हैं।
125cc सेगमेंट की किसी और बाइक में आपको ये फीचर नहीं मिलने वाला। नई बाइक में स्प्लिट सीट मिलती है, यह सॉफ्ट है और आरामदायक है, पीछे बैठने वाले राइडर के लिए भी यह सीट दिक्कत नहीं करेगी। इस बाइक में स्पोर्टी मफलर (साइलेंसर) दिया हुआ है और इसका डिजाइन भी आपको आकर्षित करेगा। इसमें ड्यूल LED हेडलाइट्स बेहद आक्रामक नजर आती हैं। इसके अलावा LED टेल लैंप और शार्प इंडिकेटर, स्प्लिट सीट डिजाइन, क्रोम फिनिश मफलर, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, टैंक पर की–ऑन डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम अपील देता है।
नई CB125 Hornet में सेगमेंट–फर्स्ट कलर TFT डिजिटल मीटर दिया गया है, जिसमें आपको कई जानकारियां मिलेंगी। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एंप्टी, डिजिटल वाच जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इस बाइक को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। बाइक चलाते समय आप वॉयस से मैसेज कंट्रोल कर सकते हैं, कॉल मैनेजमेंट, म्यूजिक कंट्रोल, टर्न–बाय–टर्न नेविगेशन, रियल टाइम वेदर अपडेट्स जैसे कई फीचर्स का आनंद उठा सकते हैं।
CB125 Hornet Engine Power
बाइक में 4 स्ट्रोक, 125cc का SI इंजन लगा है जो 8.2kWd की पावर और 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
इंजन की सेफ्टी के लिए इसमें एक गार्ड लगाया है। इस गार्ड की मदद से बाइक का डिजाइन स्पोर्टी भी लगता है। बाइक में ACG साइलेंट स्टार्टर और इंजन स्टॉप स्विच की भी सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से सिग्नल पर इंजन बंद करना और फिर से स्टार्ट करना काफी इजी हो जाता है।






