Parineeti Chopra And Raghav Chadha – परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहली बार पहुंचे कपिल शर्मा के शो में, किया अपनी पहली मुलाकात का मजेदार खुलासा

Parineeti Chopra And Raghav Chadha/बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहली बार टेलीविजन पर साथ नजर आने के कारण। परिणीति और राघव जल्द ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड में गेस्ट बनकर शामिल होंगे और शो का मजेदार प्रोमो वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
Parineeti Chopra And Raghav Chadha/इस शो में कपिल शर्मा की कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ परिणीति और राघव की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी।
शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि राघव चड्ढा नंगे पैर शो के सेट पर पहुंचे, जिस पर कपिल ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने परिणीति से शादी की मन्नत मांगी थी? राघव ने हँसते हुए जवाब दिया कि उनके पीछे बैठने के दौरान किसी ने उनके जूते चुरा लिए। इस जवाब पर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा।
शो के दौरान कपिल ने जब यह सवाल किया कि दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई थी, तो परिणीति और राघव ने एक साथ लंदन का नाम लिया।
Parineeti Chopra And Raghav Chadha/लेकिन असली मजा तब आया जब राघव ने खुलासा किया कि परिणीति से पहली बार मिलने के बाद उन्होंने घर जाकर सबसे पहले लैपटॉप खोला और राघव की लंबाई गूगल की। परिणीति ने यह जांचने के बाद राहत की सांस ली और कहा, “अरे मैं लंबा तो हूं।” इस प्यारे और मजेदार किस्से ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने इस जोड़ी को ढेर सारा प्यार दिया था।
अब जब यह कपल पहली बार साथ में एक पॉपुलर टॉक शो पर नजर आएगा, तो दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।











