जस्टिस यशवंत वर्मा मामले की सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जांच समिति की रिपोर्ट को चुनौती दी है और आरोप लगाया है कि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर नहीं मिला। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा पैरवी करेंगे।

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग आने वाला है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले पर सुनवाई होने वाली है। जस्टिस वर्मा ने खुद पर बैठाई गई जांच समिति की रिपोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है
आरोप लगाया है कि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर नहीं मिला, साथ ही पक्षपात का भी आरोप लगाया है।
जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है।
जस्टिस वर्मा की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा जैसे वरिष्ठ और दिग्गज वकील पेश होंगे।जांच समिति का हिस्सा होने की वजह से सीजेआई गवई ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया है।
जस्टिस वर्मा के मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ए.जी. मसीह की विशेष बेंच करेगी।
बता दें कि लोकसभा में जस्टिस वर्मा को पद से हटाने का प्रस्ताव भी लाया गया है, जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद शामिल हैं।
लोकसभा स्पीकर जल्द ही इस मामले की जांच के लिए न्यायाधीशों और न्यायविदों की तीन सदस्यीय जांच समिति के गठन की घोषणा कर सकते हैं।











