IPS Transfer: IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश शासन ने आज पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इनमें आईपीएस (IPS Transfer) अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
तबादला सूची में कुल 18 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है।
10 IPS अधिकारियों के तबादले : मध्य प्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये हैं।
जिन प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है वे वर्तमान में अलग अलग जिलों में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं अब उन्हें दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है इनकी संख्या 10 है।
वहीं गृह विभाग ने डीएसपी स्तर के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी एक जिले से दूसरे जिले में भेजा है।
ये अधिकारी वर्तमान में कहीं एसडीओपी, कहीं नगर पुलिस अधीक्षक, कहीं डीएसपी, कहीं कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे हैं।












