OnePlus Independence Day Sale 2025: स्मार्टफोन, टैबलेट और बड्स पर मिल रही बंपर छूट, जानें पूरी डील डिटेल
OnePlus 13 और OnePlus 13R इस सेल में सबसे बड़ी डील्स में शामिल हैं। OnePlus 13 पर 7,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

OnePlus Independence Day Sale 2025/अगर आप OnePlus का नया स्मार्टफोन, टैबलेट या ऑडियो एक्सेसरी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए शानदार साबित हो सकता है।
OnePlus Independence Day Sale 2025/ OnePlus ने भारत में अपनी Independence Day Sale 2025 का आगाज कर दिया है, जिसमें कंपनी के कई लोकप्रिय डिवाइसों पर जबरदस्त छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह सेल Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit और OnePlus.in के अलावा देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।
OnePlus Pad Lite की ओपन सेल भी 1 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है, जो टैबलेट खरीदने वालों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। इसके अलावा OnePlus Nord CE5, Nord 5, OnePlus 13R, OnePlus Pad 2, Pad Go और Buds 4 जैसे प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
OnePlus Independence Day Sale 2025 की बड़ी डील्स
OnePlus 13 और OnePlus 13R इस सेल में सबसे बड़ी डील्स में शामिल हैं। OnePlus 13 पर 7,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। साथ ही ग्राहक 1 अगस्त से 31 अगस्त तक 9 महीने की नो कॉस्ट EMI और 11 महीने के पेपर फाइनेंस ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं। वहीं OnePlus 13s पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक की बैंक छूट भी मिल रही है।
OnePlus Nord 5 और Nord CE5 के सभी वेरिएंट्स पर भी 2,250 रुपये तक का फायदा मिलेगा और साथ में नो कॉस्ट EMI का विकल्प उपलब्ध है। OnePlus 13R पर वेरिएंट के अनुसार 5,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस फोन के खरीदारों को भी नो कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी।
ऑडियो सेगमेंट की बात करें तो OnePlus Buds 4 पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, OnePlus Buds Pro 3 पर 2,000 रुपये की सीधी छूट और 1,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक ऑफर भी शामिल है। इसके अलावा Nord Buds 3 Pro, Nord Buds 3 और Nord Buds 2r जैसे अन्य ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी दमदार डील्स मिल रही हैं।OnePlus Independence Day Sale 2025







