Healthy Morning Juice Recipes-सुबह के ब्रेकफास्ट के साथ पिएं ये 6 सुपरहिट नेचुरल जूस, इम्युनिटी बढ़ाएं और दिनभर रहें एनर्जेटिक

Healthy Morning Juice Recipes-अगर आप सुबह की शुरुआत हेल्दी और ताजगी से भरपूर करना चाहते हैं, तो सिर्फ पोषक ब्रेकफास्ट ही नहीं, बल्कि साथ में एक ग्लास नेचुरल जूस भी ज़रूरी है।

सुबह का समय शरीर के डिटॉक्स और रीसेट के लिए सबसे सही माना जाता है, और इस दौरान लिया गया जूस न केवल पाचन को बेहतर करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

सबसे खास बात ये है कि अगर आप बिना शक्कर वाले ताजे जूस को अपनी रूटीन का हिस्सा बना लें, तो इसका असर आपकी स्किन, बालों और इम्युनिटी तक दिखेगा।

गाजर और चुकंदर का जूस एक सुपरफूड की तरह काम करता है। यह खून साफ करने के साथ-साथ शरीर को आयरन की भरपूर मात्रा देता है। इसमें थोड़ा नींबू और अदरक मिलाने से इसका स्वाद और डिटॉक्स इफेक्ट दोनों बढ़ जाते हैं। वहीं, आंवला और एलोवेरा का जूस इम्युनिटी बढ़ाने और पेट को साफ रखने के लिए बेस्ट है। इसे 20 से 30 मिली मात्रा में गुनगुने पानी के साथ पिया जाए तो असर तेजी से दिखता है।

Healthy Morning Juice Recipes and Benifits

खीरा और पुदीना से बना जूस गर्मियों में ठंडक देने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें नींबू और सेंधा नमक मिलाकर पीने से यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और साथ ही टॉक्सिन्स भी बाहर निकालता है।

अगर आप मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना चाहते हैं और फैट बर्निंग को नैचुरली तेज करना चाहते हैं, तो नींबू, शहद और गुनगुने पानी का कॉम्बिनेशन एक आजमाया हुआ घरेलू नुस्खा है। इसे खाली पेट लेना चाहिए और 20 मिनट बाद ब्रेकफास्ट करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

संतरा या मौसमी का ताजा जूस विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है और थकान को दूर करता है।

इस बात का ध्यान रखें कि बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस की जगह हमेशा ताजे फलों का रस ही पिएं, ताकि पोषण पूरी तरह मिल सके। पालक, सेब और नींबू से बना ग्रीन जूस भी बहुत कारगर है। इसमें आयरन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर करता है और शरीर को एनर्जी से भर देता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप अदरक और काला नमक भी मिला सकते हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close