EPFO EX Gratia: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर: EPFO ने ‘मृत्यु राहत कोष’ की राशि बढ़ाकर 15 लाख की

EPFO EX Gratia/ नई दिल्ली – अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका हर महीने PF (प्रोविडेंट फंड) कटता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने कर्मचारियों के परिवारों को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

‘मृत्यु राहत कोष’ (Death Relief Fund) के तहत मिलने वाली अनुग्रह राशि (Ex-Gratia Amount) को 8.8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है।

यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी। यह फायदा उन केंद्रीय बोर्ड के कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा, जिनकी सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है। यह पैसा कर्मचारी द्वारा नामित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारी को दिया जाएगा।

ईपीएफओ ने एक और बड़ा ऐलान किया है। 1 अप्रैल, 2026 से इस राशि में हर साल 5% की बढ़ोतरी की जाएगी।

इस कदम का मकसद महंगाई को देखते हुए परिवारों को बढ़ती वित्तीय जरूरतों से निपटने में मदद करना है। यह फैसला ईपीएफओ की 2025 की पॉलिसी सुधारों का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को अधिक सहायता प्रदान करना है।

ईपीएफओ ने हाल ही में कई अन्य सुधार भी किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

डेथ क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाया गया है: अब नाबालिग बच्चों के लिए ‘गार्जियनशिप सर्टिफिकेट’ की जरूरत नहीं होगी।

आधार-यूएएन लिंकिंग और सुधार प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। पीएफ से होम लोन निकालने और एडवांस क्लेम की ऑटो-सेटलमेंट लिमिट में भी बदलाव किए गए हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close