Gold Price Today 25 August 2025-सोने की चमक बरकरार, चांदी फिसली

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार शाम सोने का वायदा भाव 0.12% या 116 रुपये की तेजी के साथ 1,00,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। वहीं, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई।

Gold Price Today 25 August 2025- नई दिल्ली – हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार शाम सोने का वायदा भाव 0.12% या 116 रुपये की तेजी के साथ 1,00,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। वहीं, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई।

हाजिर (Spot) बाजार में भी सोने ने 1 लाख रुपये का आंकड़ा फिर पार कर लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार शाम सोने की हाजिर कीमतें इस प्रकार रहीं।Gold Price Today 25 August 2025

24 कैरेट सोना: 1,00,350 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 97,940 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम

14 कैरेट सोना: 64,720 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमतों में गिरावट।

सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.33% या 384 रुपये की गिरावट के साथ 1,15,852 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

वैश्विक बाजार का हाल।Gold Price Today 25 August 2025

वैश्विक बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोना (कॉमेक्स): 0.26% की गिरावट के साथ 3,409.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।Gold Price Today 25 August 2025

चांदी (कॉमेक्स): 0.92% की गिरावट के साथ 39.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com