RPSC Agriculture Lecturer Recruitment 2025: कृषि व्याख्याता के 500 पदों पर बंपर भर्ती! जानें योग्यता, आवेदन की पूरी प्रक्रिया

RPSC Agriculture Lecturer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में एग्रीकल्चर लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है।

RPSC Agriculture Lecturer Recruitment 2025/यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है, जिन्होंने कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में योग्यता हासिल की है।

RPSC Agriculture Lecturer Recruitment 2025/ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2025 से शुरू होकर 3 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण और योग्यता
इस भर्ती के लिए कुल 500 पद हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

किसी भी UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि या बागवानी में चार वर्षीय स्नातक डिग्री। संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री।

बी.एड. की डिग्री।

आयु सीमा और छूट
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी गई है:

अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/ई.डब्ल्यू.एस. की महिला उम्मीदवार: 10 साल की छूट। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिलाएं: 5 साल की छूट।
विधवा और परित्यक्ता महिलाएं: आयु सीमा से मुक्त रहेंगी।
वेतन और परीक्षा पैटर्न
चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड और पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 के तहत वेतन मिलेगा, जिसमें 4800 रुपये का ग्रेड पे भी शामिल है।

परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी:RPSC Agriculture Lecturer Recruitment 2025

पेपर-1 (सामान्य अध्ययन): इसमें करेंट अफेयर्स, शैक्षिक मनोविज्ञान और सामान्य विषय से जुड़े प्रश्न होंगे। इसकी अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी।
पेपर-2 (विषय संबंधित): इसमें कृषि विषय का गहरा ज्ञान (उच्च माध्यमिक से PG स्तर तक), शिक्षाशास्त्र और शिक्षण विधियों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह पेपर 3 घंटे का होगा।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले RPSC या SSO आईडी के जरिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके लिए आपको one Time Registration करने के बाद OTR Profile में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार कार्ड डिटेल्स आदि भर दें।
  • पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • मांगी गई सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप सही स्पेलिंग में भर दें।
  • फोटो, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close