BEML Recruitment 2025- BEML में 243 पदों पर निकली भर्ती: 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक कर सकते हैं आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

BEML Recruitment 2025- भारतीय रेलवे की कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कुल 243 रिक्तियों के लिए अधिसूचना 1 सितंबर को जारी की गई थी और आवेदन उसी दिन से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के माध्यम से कई अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:
एग्जीक्यूटिव: 27 पद
मैनेजमेंट ट्रेनी: 100 पद
सिक्योरिटी गार्ड: 44 पद
अग्निशमन सेवा कर्मी (फायरमैन): 12 पद
स्टाफ नर्स: 10 पद
फार्मासिस्ट: 4 पद
नॉन-एग्जीक्यूटिव पद: 46 पद
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए हर पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं:
सिक्योरिटी गार्ड और फायरमैन: 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में अनुभव।
स्टाफ नर्स: नर्सिंग में डिप्लोमा या B.Sc नर्सिंग।
फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिप्लोमा।
नॉन-एग्जीक्यूटिव पद: संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या ITI।
* मैनेजमेंट ट्रेनी/मैनेजर लेवल: B.E./B.Tech/MBA/PG डिग्री।
रिसर्च या टेक्निकल पोस्ट: पीएचडी या उच्च तकनीकी
योग्यता।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार आवेदन करना होगा।











