Education News: Shikshak भर्ती घोटाले की जांच तेज़, FIR दर्ज

Education News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक प्रशिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में सरकार ने त्वरित और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देश पर, प्रारंभिक जांच में चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद, स्कूल शिक्षा विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि इस गड़बड़ी में शामिल दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए और इस कार्रवाई की प्रगति से सरकार को अवगत कराया जाए।

मंत्री गजेंद्र यादव ने इस मामले में ‘भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति’ की बात कही है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

Education News।यह कार्रवाई राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर द्वारा संचालित भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close