Oppo Reno 15 Pro Max में होगा 200MP का दमदार कैमरा, भारत में लॉन्च की तिथि और कीमत का हुआ खुलासा

Oppo Reno 15 Pro Max।ओप्पो अपनी नई Reno 15 सीरीज के तहत Reno 15 Pro Max स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है।

Oppo Reno 15 Pro Max।इस फोन में सबसे खास फीचर होगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जो इसे फोटोग्राफी के क्षेत्र में एक दमदार विकल्प बनाता है।

इसके अलावा, फोन में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और 6,500mAh की बैटरी से लैस होगा, जो लंबे समय तक बैटरी लाइफ सुनिश्चित करेगी।

फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप में 200MP के साथ 50MP का टेलीफोटो और एक अल्ट्रावाइड सेंसर भी शामिल होगा, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग 55,000 रुपये हो सकती है। माना जा रहा है कि यह फोन सबसे पहले चीन में इस साल के अंत तक लॉन्च होगा और भारत में इसकी लॉन्चिंग अगले साल की शुरुआत में हो सकती है।

Reno 15 सीरीज में प्रो मैक्स मॉडल के अलावा Reno 15 और Reno 15 Pro भी शामिल होंगे, जो 120Hz 1.5K OLED स्क्रीन के साथ बाजार में आएंगे।

ओप्पो Reno 15 Pro Max अपनी प्रीमियम फीचर्स और शानदार कैमरा तकनीक के साथ POCO F6 5G और Vivo V25 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।Oppo Reno 15 Pro Max

close