Snapchat पर अब फोटो और वीडियो स्टोर करने के लिए देना होगा पैसा, कंपनी ने लॉन्च किए नए मेमोरीज स्टोरेज प्लान
100GB स्टोरेज प्लान की कीमत लगभग $1.99 (लगभग ₹177) प्रति माह है, जबकि 250GB वाला प्लान Snapchat+ सब्सक्रिप्शन के तहत $3.99 (लगभग ₹355) प्रति माह मिलेगा। सबसे बड़ा प्लैटिनम प्लान 5TB की स्टोरेज प्रदान करेगा, जिसकी कीमत क्षेत्रीय आधार पर अलग होगी।

दिल्ली।Snapchat ने अपने लोकप्रिय Memories फीचर में बड़ा बदलाव किया है। अब तक जहां यूजर्स को अपने फोटो और वीडियो को अनलिमिटेड फ्री स्टोरेज मिलता था, वहीं अब यह सुविधा केवल 5GB तक सीमित कर दी गई है।
इसके बाद यूजर्स को अतिरिक्त स्टोरेज के लिए पेड प्लान लेना होगा। कंपनी ने 100GB, 250GB और 5TB तक के मेमोरी स्टोरेज प्लान लॉन्च किए हैं।
100GB स्टोरेज प्लान की कीमत लगभग $1.99 (लगभग ₹177) प्रति माह है, जबकि 250GB वाला प्लान Snapchat+ सब्सक्रिप्शन के तहत $3.99 (लगभग ₹355) प्रति माह मिलेगा। सबसे बड़ा प्लैटिनम प्लान 5TB की स्टोरेज प्रदान करेगा, जिसकी कीमत क्षेत्रीय आधार पर अलग होगी।
Snapchat ने कहा है कि जिन यूजर्स के पास 5GB से अधिक का कंटेंट है, उन्हें एक साल तक टेंपरेरी स्टोरेज मिलेगी जिसमें वे अपने पुराने कंटेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।
एक साल के बाद बिना सब्सक्रिप्शन के वे अपना कंटेंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे या नया सामग्री स्टोर नहीं कर पाएंगे।
यह बदलाव Snapchat के लिए आवश्यक था क्योंकि Memories फीचर अभी तक बहुत बड़ा और लागत वाला हो गया है।
कंपनी का मानना है कि नए स्टोरेज प्लान्स से वे इस सुविधा को बेहतर बना सकेंगे। यूजर्स के पास विकल्प है कि वे अपनी यादों को मुफ्त में डाउनलोड कर लें या पेड प्लान लेकर स्टोरेज बढ़ा लें।
Snapchat यूजर्स के लिए यह बदलाव थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी हजारों यादों को ऐप में स्टोर करना पसंद करते थे। अब वे या तो पेड प्लान लेंगे या अपनी कुछ पुरानी यादों को डिवाइस में सेव कर ऐप की स्पेस खाली कर सकते हैं।
यह फीचर जल्द ही भारत समेत अन्य मार्केट्स में भी लागू किया जाएगा और यूजर्स को इसके बारे में सूचित किया जाएगा।











