4 अक्टूबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया अलर्ट, जानें डिटेल


प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी ने डाउनटाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। 4 अक्टूबर को 3 और 5 अक्टूबर को एक सर्विस अस्थायी से रूप से बाधित रहने वाली हैं। बैंक ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए फास्ट और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित हो सके। इन सेवाओं की सूची में म्युचुअल फंड टैब, NEFT इत्यादि शामिल हैं।
सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का कार्य करते हैं। एचडीएफसी बैंक में इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के जरिए दी है। 4 अक्टूबर को 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।
ये 2 सेवाएं भी बाधित रहेंगी
4 अक्टूबर रविवार को 2:00 AM से लेकर 4:00 AM तक पूरे 2 घंटे NEFT सर्विस बंद रहेगी। हालांकि निर्धारित समय के बाद सभी सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। बैंक ने इस दौरान पेमेंट के लिए यूपीआई, आईएमपीएस और आरटीजीएस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे पहले एनईएफटी सर्विस 26 सितंबर को भी 3 घंटे के लिए बाधित थी। 4 अक्टूबर सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक पूरे 3 घंटे तक Wealthfy (रिपोर्ट्स एंड एनालिटिक्स) सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी।
5 अक्टूबर को कुछ समय के लिए नहीं मिलेगी यह सर्विस
एचडीएफसी बैंक द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 5 अक्टूबर 1:30 AM से लेकर 3:00AM तक 1 घंटे 30 मिनट तक एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड व्यू और डाउनलोड स्टेटमेंट की सर्विस नहीं मिलेगी। इस दौरान ग्राहक क्रेडिट कार्ड से संबंधित स्टेटमेंट को न देख पाएंगे, न ही डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए ग्राहकों को समय रहते संबंधित सेवाओं से जुड़े कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है।











