IPS Transfer: राज्य में 14 आईपीएस अफसर इधर से उधर, 4 जिलों के SP बदले, तबादले का आदेश जारी


राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) हुआ है। पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। स्थानांतरण और पदस्थापना संबंधित आदेश 3 अक्टूबर को राज्यपल से नाम संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह ने जारी किया है।
अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पुलिस आयुक्तालय जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ रामेश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम पुलिस आयुक्तालय जयपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास शर्मा ,उप महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक पुलिस मुख्यालय जयपुर को स्थानांतरित करके उप महानिरीक्षक पुलिस एसएसबी जयपुर पद पर भेजा गया है।
इन 4 जिलों में नए एसपी नियुक्त
सिरोही पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत अजेय सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह कमांडेंट 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर पद पर कार्यरत हैं। कमांडेंट 9वीं बटालियन आरएसी टोंक पद पर कार्य आदित्य काकड़े को पुलिस अधीक्षक फलौदी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंदन कांवरिया एसओजी जयपुर पुलिस अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक दौसा पद पर भेजा गया है।
संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक सीकर पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय जयपुर पद पर कार्यरत हैं। पुलिस अधीक्षक फलौदी पद पर कार्यरत सतनाम सिंह को पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर पद की जिम्मेदारी मिली है। दौसा एसपी पद पर कार्यरत पीयूष दीक्षित को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर के एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को सिरोही एसपी पद से हटाया गया है। अब उन्हें कमांडेंट आरएसी भरतपुर पद की जिम्मेदारी दी गई है। सीकर पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत प्रवीण नायक नूनावत को पुलिस उपायुक्त (यातायात) पुलिस आयुक्तालय जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है।
इन आईपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
डॉ राजीव पचार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पुलिस आयुक्तालय जयपुर को उपमहानिरीक्षक पुलिस कार्मिक पुलिस मुख्यालय जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक, नियम, पुलिस मुख्यालय जयपुर पद पर कार्यरत मनीष अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक एससीआरबी जयपुर पद की जिम्मेदारी दी गई है। योगेश गोयल, पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर को पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय जयपुर बनाया गया है।











