बीजापुर के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , दोनों ओर से फायरिंग जारी

बीजापुर। बीजापुर जिले के तरलागुड़ा थाना अंतर्गत ग्राम आनारम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ दोपहर से जारी है। वहीं मौके पर DRG, सीआरपीएफ और तारलागुड़ा थाना की टीम मौके पर डटी हुई है। बताया जा रहा है कि जवानों ने चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियानों के तहत सुरक्षा बल लगातार जिले में सघन कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भी सुरक्षा बलों की कई टुकड़ियां क्षेत्र में सक्रिय अभियान पर हैं। अभियान के दौरान फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com