बस्तर कलेक्टर एस हरीश केंद्र सरकार में जाएंगे

रायपुर। बस्तर के कलेक्टर एस हरीश केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। भारत सरकार ने उन्हें केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में उप सचिव नियुक्त किया है।  2015 बैच के आईएएस एस हरीश का चयन इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री ट्राफी के लिए हुआ था। एस हरीश चार साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। एस हरीश सितंबर से बस्तर कलेक्टर हैं।

इसके पहले वे सुकमा के कलेक्टर थे। एस हरीश मदुरै (तमिलनाडु ) के हैं।  खबर है कि बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर दीपक सोनी भी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एनओसी दे दी है। इस साल धमतरी की कलेक्टर रहते नम्रता गाँधी और दुर्ग की कलेक्टर रहते ऋचा प्रकाश चौधरी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गईं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com