Amazon Pay से भी कर सकेंगे FD में निवेश, नहीं पड़ेगी बैंक अकाउंट की जरूरत

अमेजन पे ने UPI और बिल पेमेंट के बाद अब निवेश सर्विस में कदम रख दिया है. कंपनी ने Fixed Deposit यानी FD निवेश सर्विस लॉन्च की है, जिसके जरिए यूजर्स सीधे Amazon Pay ऐप से FD में पैसा लगा सकते हैं. इस सुविधा के तहत NBFC, Small Finance Banks और एक बैंक के साथ साझेदारी की गई है. खास बात यह है कि FD कराने के लिए किसी अलग सेविंग अकाउंट की जरूरत नहीं होगी. न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू हो रहा है और ब्याज दर 8 प्रतिशत सालाना तक जा सकती है.

close