जयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, टीम ने फैक्ट्री पर मारा छापा; 10 हजार लीटर वनस्पति घी जब्त

जयपुर: राजस्थान में खाद्य मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. कूकरखेड़ा मंडी स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान करीब 9,853 लीटर वनस्पति घी जब्त किया गया और फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में घी की गुणवत्ता पर संदेह जताया गया है. जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसी अभियान में विकास नगर औद्योगिक क्षेत्र (VKIA) के एक किराना स्टोर से 150 किलोग्राम मिर्च पाउडर जब्त किया गया और इसके सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए.

अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए राज्य सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ यह सख्त अभियान शुरू किया है.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और विभाग की टीमें लगातार बाजारों, फैक्ट्रियों और गोदामों में जांच और छापेमारी कर रही हैं. आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके.

close