B-2 बॉम्बर से ईरान पर हमला, 8 सेकंड में दिखाई तबाही

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर पेंटागन ने एक खास वीडियो जारी किया है। यह वीडियो 75 सेकंड का है और इसमें अमेरिकी सेना की ताकत, सैन्य उपलब्धियां और ट्रंप प्रशासन की गतिविधियां दिखाई गई हैं। वीडियो में B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर से ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटीज पर किए गए हमले की झलक भी शामिल है।

वीडियो के 21 से 28 सेकंड के बीच करीब 8 सेकंड तक ईरान की परमाणु सुविधाओं पर बमबारी और वहां हुई तबाही दिखाई गई। पेंटागन के अनुसार, इस ऑपरेशन में सात अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने हिस्सा लिया और प्रत्येक बॉम्बर ने 30,000 पाउंड वजन वाले 14 भारी बंकर-बस्टर बम गिराए। इन बमों का उद्देश्य जमीन के नीचे बने मजबूत न्यूक्लियर फैसिलिटीज को पूरी तरह नष्ट करना था।

वीडियो में युद्ध के दृश्य, उड़ते लड़ाकू विमान, धमाके, सैनिकों की तैनाती, सैन्य उपकरण और ऑपरेशन्स दिखाए गए हैं। बैकग्राउंड में देशभक्ति और ताकत दर्शाने वाला संगीत चल रहा है। वॉयस ओवर में कहा गया है कि अमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत सेना रखता है और उसकी नीति “पीस थ्रू स्ट्रेंथ” यानी ताकत के जरिए शांति बनाए रखना है। वीडियो के अंत में यह संदेश दिया गया कि 2026 में राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका फिर से सक्रिय और मजबूत हो गया है।