मैहर में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, चालक फरार

मैहर में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बैंक मैनेजर और कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मैहर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित तमस नदी के पुल पर हुआ। जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात एक बाइक और स्कॉर्पियो की इस रास्ते पर आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर माइक्रोफाइनेंस मैनेजर और कोलियर कर्मचारी सवार थे। दोनों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जो लोग इस वाहन में सवार थे वह मौके से करार हो गए हैं।

रात को हुई जोरदार टक्कर

खबरों के अनुसार रविवार रात 10:30 बजे के करीब ये हादसा हुआ है। बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति रीवा की तरफ जा रहे थे और गाड़ी मैहर की तरफ आ रही थी। इस दौरान तमस नदी के पुल पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए थे।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय शिवम बाथरे निवासी शाहपुर भिटौनी जिला जबलपुर और 32 वर्षीय सुजीत निवासी रामपुर बाघेलान जिला सतना के रूप में हुई है। इनमें से शिवम माइक्रोफाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर था। 15 दिन पहले ही उसके घर में बेटे का जन्म हुआ था। वहीं सुजीत एक कोलियरी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था। उसकी एक बेटी है।

 Maihar

ट्रेन में हुई थी पहचान

यह भी सामने आया है कि शिवम छुट्टी होने के चलते अपने घर जबलपुर गया हुआ था। उसने बाइक मैहर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी थी। ट्रेन से लौटते समय उसकी मुलाकात सुजीत से हुई। दोनों की जान पहचान हुई और ट्रेन से उतरने के बाद यह बाइक से अमरपाटन की तरफ जा रहे थे। तभी तमस नदी के पुल पर हादसे का शिकार हो गए।

फरार हुआ वाहन चालक

इस घटना के बाद स्कार्पियो सवार लोग अपना वाहन मौके पर छोड़कर गायब हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गाड़ी में कौन कौन सवार था, हादसा कैसे हुआ इसके संबंध में जानकारी निकाली जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close