पत्नी के अपमान का ऐसा बदला… मालिक के ज्वेलरी शॉप से चुराया 7 करोड़ का सोना, 4 महीने बाद अरेस्ट

आंध्र प्रदेश में एलुरु के चिन्तलपुडी में मालिक द्वारा पत्नी का अपमान करने के बाद कर्मचारी ने बदला लेने के लिए 7 करोड़ का सोना चोरी कर लिया. दरअसल, वो पेशे से चोर नहीं था, ना ही उसके खिलाफ कोई अपराधिक रिकार्ड था. लेकिन उसका इरादा अपनी तरह ही अपने मालिक को परेशान करना और अपनी समस्या का एहसास दिलाना था. एक कर्मचारी ने अपने मालिक को खुद की तरह परेशान करने की चाह में चोरी कर ली, उसका इरादा अपने मालिक को खुद की तरह परेशान करना था.
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
हालांकि, पुलिस ने चोरी करने के आरोप में महेश को पकड़ लिया है, जो चोरी की घटना के बाद से फरार था. चोरी हुए सोने की कुल कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी गई है. हालांकि, उसने अंगूठी का केवल 6 ग्राम ही अपने निजी इस्तेमाल के लिए किया था. पुलिस ने आरोपी से बाकी सोना बरामद कर लिया. लेकिन जब पुलिस ने महेश से इस चोरी के पीछे का कारण पूछा, तो पता चला कि यह बहुत ही विचित्र था.
महेश का पैतृक जिला नेल्लोर है, लेकिन उसकी पत्नी भी उसी कंपनी में काम करती है जहां वह काम करता है. कंपनी के मालिक द्वारा पत्नी से बदतमीजी से बात करने पर महेश नाराज हो गया और उसने चोरी कर ली. उसे इस घटना से तनाव भी महसूस हुआ और उसे लगा कि कंपनी को परेशानी होगी, लेकिन अब उसे चोर करार दिया गया है और उसे जेल जाना पड़ेगा. लगभग चार महीने तक फरार रहने के बाद, फोन पर भी किसी से संपर्क नहीं हो पाने के बावजूद, पुलिस विभाग के सूचना एवं संचार विभाग द्वारा दिए गए सुरागों के आधार पर उसे पकड़ा गया.