सेफ्टी से लेकर पैसों की बचत तक, क्या हैं Bharat Taxi के फायदे?

दिल्ली में अगर ऑनलाइन टैक्सी आप बुक करना चाहते हैं तो आपके पास एक और विकल्प ‘भारत टैक्सी’ एप उपलब्ध है. दावा यह किया जा रहा है कि इसमें किसी भी तरह का सर्ज चार्ज नहीं लगेगा. इसका मतलब ये है कि हर समय कैब का किराया एक जैसा रहेगा. पीक ऑवर में ग्राहकों को ज्यादा किराया नहीं देना होगा. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसकी औपचारिक शुरूआत कर दी है.
भारत टैक्सी एक प्रमुख भारतीय ऑनलाइन कार रेंटल कंपनी है, जो 100 से ज्यादा शहरों में टैक्सी सर्विस देती है. सहकारिता मंत्रालय के तहत “भारत टैक्सी” नाम से दुनिया का पहला सहकारिता आधारित राइड-हेलिंग ऐप भी लॉन्च किया गया है, जहां ड्राइवर ही इसके मालिक हैं.
इस एप के फायदे