ठंड का असर कम, 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा:6 दिन अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 6 दिनों तक खास बदलाव के आसार नहीं है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 32°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4°C अंबिकापुर में रहा। पूरे राज्यभर में बारिश के आंकड़े शून्य रहे और किसी प्रकार का सक्रिय सिनॉप्टिक सिस्टम भी एक्टिव नहीं है।

रायपुर की बात की जाए तो सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रह सकता है।

बच्चों पर पड़ रहा ठंड का असर

कड़ाके की ठंड का असर बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बीते एक महीने में रायपुर के अंबेडकर समेत निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा होता है।

नवजातों की मांसपेशियां कम विकसित होती हैं, जिससे वे ठंड सहन नहीं कर पाते। वहीं, सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे शिशुओं में हाइपोथर्मिया का खतरा और बढ़ जाता है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com