सुपौल में बिट्टू काे उठा ले गई पुलिस, गांधी मैदान के पास कर रहा था लूटपाट

सुपौल: सुपौल में अपराधियों का मनोबल थमने का नहीं ले रहा है, दो-तीन पूर्व ही अपराधियों ने जिले के हुसैन चौक के पास से एक व्यापारी को निशाना बनाया था और उससे 25 लाख रुपये लूट ली थी. इधर एक बार फिर शनिवार की दोपहर बिट्टू नाम के युवक ने एक युवक से लूटपाट कर रहा था, जिसकी सूचना वहां लोगों को मिली तो वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई, भीड़ में ही से किसी ने सुपौल पुलिस को इसकी सूचना दी और सूचना पर पहुंची पुलिस लूटपाट कर रहे बिट्टू को गिरफ्तार कर ली और उसे थाने ले गई.

वहीं जिस युवक के साथ लूटपाट किया जा रहा था उसे भी पुलिस अपने साथ थाने लेकर चली गई. दरअसल आपको बता दें जिला मुख्यालय के गांधी मैदान के समीप शनिवार को अपने ननिहाल जा रहे एक लड़के से मारपीट कर पैसा छीनने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित लड़का सहरसा जिला के बिहरा थाना के बिहरा, वार्ड नंबर 03 निवासी सुमन कुमार है.

वहीं उससे पैसा छीनने वाला युवक ने अपना नाम बिट्टू कुमार तथा घर गम्हरिया थाना के गम्हरिया बताया है. सुमन ने बताया कि मैं अपने ननिहाल थरबिटिया बाजार जा रहा था. इसी दौरान उक्त युवक ने मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ मारपीट करने लगा. उसके बाद मेरे जेब से वह पैसा छीनने लगा.

इधर हो-हल्ला सुना वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए और बिट्टू को पकड़ लिया. जब लोगों ने उसकी तलाशी ली तो उसके जेब से तीन मोबाइल निकला. फिर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस की टीम आई तो लोगों ने बिट्टू को उसके हवाले कर दिया. पुलिस सुमन को अपने साथ थाने ले गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com