औरंगाबाद में दूसरी बार 539 मतों के अंतर से पैक्स अध्यक्ष बने राजीव…

औरंगाबाद: सदर प्रखंड के बड़वां पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार की देर रात संपन्न हो गई है. इसमें राजीव रंजन कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी मीना देवी को 549 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है. चुनाव में 4429 मतदाताओं में 2080 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रमन सिन्हा ने बताया कि राजीव रंजन कुमार सिंह को कुल 936 मत प्राप्त हुए, जबकि मीना देवी को 537 मत मिले. इसके अलावा महेंद्र मेहता को 408 मत प्राप्त हुए. मतगणना के बाद राजीव रंजन कुमार सिंह को जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया गया.

थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने जानकारी दी कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया था. 2080 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया. इस अवसर पर राजीव रंजन कुमार सिंह नए जीत के बाद कहा कि किसानों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. जीत पर सदर प्रखंड उप प्रमुख ओम प्रकाश उर्फ बादशाह यादव, युवा नेता संतोष यादव, सुशील कुमार, विकास कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close