सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी, राहुल गांधी और अमित शाह को बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता

क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया घोरपड़े की शादी के लिए देश के प्रमुख नेताओं को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। इसी सिलसिले में वह परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया। इस दौरान उनके साथ पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी मौजूद रहीं।

बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर ने सभी नेताओं को विवाह समारोह में शामिल होने का आग्रह किया और उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया घोरपड़े की शादी जल्द ही होने वाली है, जिसे लेकर परिवार में उत्साह का माहौल है। शादी में खेल, राजनीति और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

सचिन तेंदुलकर के इस व्यक्तिगत निमंत्रण को लेकर उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

close