बैंकिंग फ्रॉड की खैर नहीं! Airtel लाया AI ‘फ्रॉड अलर्ट’ सिस्टम, ऐसे करेगी आपकी ‘रक्षा’

स्पैम से जुड़े मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इसी को देखते हुए टेलीकॉम कंपनी Airtel ने नए AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम को यूजर्स के लिए लॉन्च किया है. ये नया सिस्टम OTP से जुड़े बैंकिंग फ्रॉड से आपको बचाने में मदद करेगा. अक्सर देखने को मिलता है कि ठगी करने वाले किसी न किसी बहाने से चाहे वो डिलीवरी के बहाने से हो या फिर कस्टमर सपोर्ट या फिर अन्य रोजमर्रा की सेवाओं के बहाने से हो, जल्दबाजी दिखाते हुए और लोगों को झांसे में फंसाते हुए OTP शेयर करवा लेते हैं.
एयरटेल का ये सिस्टम इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये सिस्टम इस तरह की सिचुएशन को समझने और पहचानने में सक्षम है जिससे कि लोगों को तुरंत अलर्ट मिलता है. कॉल के दौरान अगर बैंक से OTP आता है तो ये सिस्टम अलर्ट करता है कि कॉल पर रहते हुए OTP शेयर करने से जोखिम हो सकता है.