ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल:उज्जैन के टावर चौक पर प्रदर्शन; बाजार-स्कूल खुले

12 फरवरी यानी आज देशभर में ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। ऐसे में उज्जैन के टावर चौक पर सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन में एलआईसी, आयकर, बीएसएनएल, एमआर यूनियन, संयुक्त ट्रेड यूनियन और आंगनवाड़ी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल का निर्णय लिया था। हालांकि भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल में शामिल नहीं हुआ।

एलआईसी की अधिकारी दीपिका सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार की श्रम और कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते आज प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें मुख्य मांग है-

  1. श्रम संहिता मोदी सरकार द्वारा लायी गयी है हम उसका विरोध करते है।
  2. महिलाओं के कार्य के घंटे 8 से 12 कर दिए गए कम किए जाये।
  3. श्रम संहिता में रात की पाली में महिलाओं को काम करने की अनुमति दी गई है इसमें महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इस पर रोक लगाई जाए।
  4. एलआयसी में नई भर्ती की मांग , एफडीआई का विरोध कर।
  5. भारत और अमेरिका का जो किसान समझौता हुआ उसका विरोध कर रहे है।
  6. बिजली विभाग में निजीकरण का विरोध।
  7. बीएसएनएल बैंक इंश्योरेंस सहित सार्वजनिक उपक्रम को बेचने का विरोध।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com